Sitaare Zameen Par OTT Release: जानिए कब और कहां रिलीज हो सकती है आमिर खान की फिल्म, फैन्स को है इंतजार

Sitaare Zameen Par OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से दर्शक इसकी ओटीटी रिलीज के लिए बेताब हैं। तो चलिए जानते हैं मेकर्स आमिर खान स्टारर को कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे।

Sitaare Zameen Par OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। फिल्म क्रिटिक्स और लोगों की ओर से आमिर खान स्टारर को शानदार रिव्यू भी मिले थे। यही वजह है कि फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद दर्शक इस समय 'सितारे जमीन पर' की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो इसे घर बैठे एन्जॉय कर पाए। तो चलिए जानते हैं मेकर्स कब और कहां इस मूवी को ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे।

Sitaare Zameen Par OTT Release

Pic Credit: Google

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक नहीं देने वाली है। आमिर खान खुद भी इस बात को कई बार बता चुके हैं। आमिर खान अपनी मूवी डिजिटल राइट्स को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचने के मूड में नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने आमिर खान को काफी अच्छा ऑफर भी दिया था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान अपनी मूवी को यूट्यूब पर पे-पर-व्यू की तर्ज पर पेश करेंगे।

End of Feed