Saiyaara OTT Release Update: दिवाली पर रिलीज होगी अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, मेकर्स ने बदला प्लान

Saiyaara OTT Release Update: अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) की ओटीटी रिलीज को लेकर अब मेकर्स ने नया प्लान बनाया है। इस मूवी के थिएटर में रिलीज होने के 8 हफ़्तों के बाद मेकर्स दिवाली के आसपास ओटीटी पर इसे पेश करेंगे।

Saiyaara OTT Release Update: अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) के माध्यम से बॉलीवुड की दुनिया में अपनी धमाकेदार शुरुआत की है। 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। 6 दिनों के अंदर 'सैयारा' ने 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस रोमांटिक ड्रामा को ऑडियंस सिनेमाघरों में जाकर देख रही है। मेकर्स फिल्म 'सैयारा' को सिनेमाघरों के बाद डिजिटल वर्ल्ड में भी पेश करेंगे। मेकर्स ने अब अपने प्लान में थोड़ा बदलाव किया है। अब यह मूवी थिएटर में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिवाली के मौके पर दस्तक देगी।

Saiyaara OTT Release Update

Pic Credit: Google

इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी 'सैयारा'

टाइम्स ऑफ इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' की ओटीटी डील मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ फाइनल की है। अब यह मूवी दिवाली के खास मौके पर ओटीटी की दुनिया में दस्तक देगी। बताया जा रहा है कि थिएटर में रिलीज होने के 8 हफ़्तों के बाद 'सैयारा' सितंबर में ओटीटी पर आएगी।

End of Feed