'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा...' एंटरटेनमेंट की दुनिया में Rohit Sharma ने रखा कदम, हिल गया इंटरनेट

Rohit Sharma Show: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। उनके शो का टीजर आउट हो गया है।

Rohit Sharma Show: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। रोहित शर्मा आईपीएल 19 (IPL 2026) ने गर्दा उड़ा रहे हैं। हालांकि उनकी टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन काफी संघर्ष कर रही है। फिर भी जानकारों का ये मानना है कि मुंबई इंडियंस आगे चलकर अच्छा परफॉर्म करेगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि रोहित शर्मा अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में तहलका मचाने वाले हैं। आइए जानते है इस रिपोर्ट में...(ये भी पढ़ें-OTT पर दस्तक देगी Ranveer Singh की धुरंधर 2, रिलीज होगा अनदेखा वर्जन)

rohit sharma show

एंटरटेनमेंट की दुनिया में रोहित शर्मा ने रखा कदम (pic credit-sonyliv)

एंटरटेनमेंट की दुनिया में रोहित शर्मा ने रखा कदम

रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार शाम सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स ने एक मजेदार टीजर जारी किया, जिसमें रोहित शर्मा अपने नए शो की झलक देते नजर आए। यह शो पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर बताया जा रहा है। करीब 1 मिनट 40 सेकंड के इस टीजर में रोहित अपने फैंस से मिलते दिखाई देते हैं। इस दौरान फैंस उनसे बार-बार उनका मशहूर डायलॉग 'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा' बोलने की मांग करते हैं। एक के बाद एक लोग यही लाइन सुनना चाहते हैं, जिससे रोहित धीरे-धीरे परेशान हो जाते हैं। आखिर में वह वहां से उठकर चले जाते हैं।

End of Feed