Rise and Fall: पवन सिंह के जाते ही अकेले पड़ीं धनाश्री वर्मा, नहीं लग रहा है मन

Rise and Fall: रियलिटी शो राइज एंड फॉल से पवन सिंह आउट हो गए हैं। हालिया एपिसोड में पवन सिंह ने बताया कि बिहार चुनाव की वजह से उन्हें ये शो छोड़कर जाना पड़ रहा है। पवन सिंह के जाने से सभी कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए हैं। वहीं धनाश्री वर्मा को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी तो दुनिया ही उजड़ गई है।

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल को देखने वाले लोग थोड़ा सा निराश हो गए हैं। हाल ही में पवन सिंह ने ये शो छोड़ दिया। इस बात से फैंस काफी नाराज हैं। पवन सिंह ने बताया कि बिहार चुनाव की वजह से उन्हें जाना पड़ रहा है। पवन सिंह ने जाते-जाते सभी लोगों को भावुक कर दिया। पवन सिंह के जाने से अगर किसी को सबसे ज्यादा झटका लगा है तो वो है धनाश्री वर्मा। उनका चेहरा उतर गया है और वो परेशान हो गई हैं। हालिया एपिसोड में उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए।

rise and fall new update

Pic Credit- MX Player

धनाश्री वर्मा ने पवन सिंह को लेकर कही ये बात

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के जाने के बाद धनाश्री वर्मा अकेले बैठी थी। तभी उनके पास नयनदीप आते हैं और कहते हैं क्या हुआ। इसके बाद धनाश्री भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं कहती हैं 'मैं बस यहां कुछ लोगों से बात करती हूं और उसमें से पवन जी भी थे और वो चले गए।' फिर नयनदीप और अरबाज उनको समझाते हैं और शांत रहने को बोलते हैं। बता दें कि शो में पवन सिंह और धनाश्री वर्मा की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे थे। पवन सिंह, धनाश्री से मजाक-मस्ती करते रहते थे, जो कि सभी को काफी अच्छा लगता था। अब फैंस चाहते हैं शो के बाद पवन सिंह और धनाश्री एक म्यूजिक वीडियो में साथ में काम करें।

End of Feed