Rise and Fall: अर्जुन बिजलानी ने पवन सिंह की बताई असलियत, अहाना कुमरा की खिसक गई जमीन

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। हाल ही में राइज एंड फॉल से पवन सिंह बाहर हुए हैं, फिर भी पेंटहाउस से लेकर बेसमेंट तक लोग उनके बारे में ही बातें कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में अर्जुन बिजलानी ने पवन सिंह के बारे में ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए।

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल का कॉन्सेप्ट कुछ अलग सा है इसलिए तो लोग इसे इतना तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे है। पैसे और पावर के इस खोल ने बिग बॉस 19 को ऐसा पछाड़ा है कि लोग उस शो के बार में बात तक नहीं कर रहे है। राइज एंड फॉल का दबदबा ओटीटी वर्ल्ड में तो कायम हो ही गया है अब लोग मेकर्स से इसे टीवी पर टेलीकास्ट करने की डिमांड कर रहे है। फिर भी पवन सिंह के शो छोड़ने के बाद लोग थोड़ा सा निराश हो गए हैं। लेकिन हालिया एपिसोड को देखकर पावर स्टार के फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। दरअसल, अर्जुन बिजलानी ने सबको बताया है कि क्यों पवन सिंह को लोग पावर स्टार कहते हैं।

pawan singh arjun

Pic Credit- Pawan Singh fan page/ MX player

अर्जुन बिजलानी ने पवन सिंह के फैंस को किया खुश

राइज एंड फॉल के हालिया एपिसोड में अर्जुन बिजलानी ने अरबाज पटेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अरबाज के गेम को फर्जी बताया है। अर्जुन बिजलानी अब खुले तौर पर खेल रहे हैं इसलिए लोग उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ने लगे हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी ने पवन सिंह के फैंस को भी अपनी तरफ खींच लिया है। दरअसल, रात के वक्त अर्जुन बिजलनी, अनाया बांगर से बात कर रहे थे। अनाया कहती हैं, 'पवन जी की फैन फॉलोइंग तगड़ी है इसपर अर्जुन कहते हैं ऐसे ही उन्हें पावर स्टार नहीं कहते हैं। लाखों लोग आ जाते हैं एक आवाज पर और ये अहाना उन्हें ट्रस्टी के बेटे बोल रही थी मैं इसको समझा रहा हूं इतने दिन से चुप हो जा परेशान हो जाएगी। अर्जुन बिजलानी ने साफ तौर पर ये बता दिया है कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग कैसी है। वहीं कुछ लोग इसे अर्जुन की चाल बता रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि अगर वो पवन सिंह की तारीफ करेंगे तो उनके फैंस का वोट भी अर्जुन को मिल जाएगा। हालांकि जो भी पवन भैया के चाहने वाले इस 10 सेकेंड के क्लिप पर फिदा हो गए।

End of Feed