Rise And Fall 2 Shehzad Poonawalla Reply To Tej Pratap: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद पूनावाला ने जीत दर्ज की। उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी को करारी मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। 'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद पूनावाला की जीत पर तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर तंज कसा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि शो में भी वोट चोरी करके शहजाद पूनावाला को जीत दिलाई गई है, जबकि जीत के असली हकदार गौतम गुलाटी थे। हालांकि कुछ देर बाद तेज प्रताप यादव ने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन उनके इस आरोप पर अब शहजाद पूनावाला ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने तेज प्रताप यादव को 'राजनीति का जोकर' बताया है। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मुझे तुमसे मोहब्बत है...'- मोहित चौहान का गाना सुन रो पड़े Salman Khan, वीडियो हुआ वायरल
शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी को नमस्कार करते हुए कहा, "भगवान की कृपा से और आप लोगों के समर्थन से मैंने जीता है 'राइज एंड फॉल 2।' लेकिन आपने देखा होगा कि एक छोटा सा विवाद हुआ। विवाद हुआ कि जिनको मैं अपना भाई समझता था, तेज प्रताप यादव, उन्होंने ट्वीट करके कहा कि ये जो जीत मिली है मुझे वो वोट चोरी है और असल में गौतम गुलाटी को जीतना चाहिए था। फिर कुछ घंटों बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया और पलटी मार ली। यूं तो मैं इसपर रिएक्शन देना चाह नहीं रहा था, लेकिन कहते हैं ना कि राजनीति में कोई शेर होता है, लेकिन राजनीति के जोकर कहे जाते हैं तेज प्रताप। न उनका परिवार, न आरजेडी, कोई उन्हें गंभीरता से नहीं लेता।" जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: प्रियंका चाहर चौधरी को पछाड़ Shehzad Poonawalla बने विनर, ट्रॉफी के साथ मिले 35 लाख रुपये
शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) यहीं नहीं रुके। उन्होंने वीडियो में आगे कहा, "लेकिन बात की है कि चोरी की तो मेरी एक छोटी सी सलाह है। तेज प्रताप, जिसके खानदान में चोर हों, जो खुद वोट चोरी छोड़ो, बाकी चोरी में माहिर हों। चारा चोरी, जमीन चोरी, चौक चोरी, उसमें तो आपके परिवार दोषी भी ठहराए गए हैं। मैंने कोई चोरी नहीं की है। लेकिन आपको शायद पता नहीं कि ये जो खेल है, वो खेलते कैसे हैं। इसलिए तो आपने हर कदम मुझसे पूछ-पूछकर रखा। आपको बेसमेंट में जाने से इतना डर लगता था कि एक दिन बोरिया-बिस्तर बांधकर निकल ही गए। लेकिन तेज प्रताप, आप जिंदगी में ज्यादा पढ़े नहीं हैं।"
शहजाद पूनावाला ने वीडियो में आगे तेज प्रताप यादव को 'राइज एंड फॉल 2' के नियम कायदे सिखाए। उन्होंने सलाह दी कि थोड़ा पढ़-लिखकर आया कीजिए।
