Rise And Fall 2 में लगेगा सितारों का तड़का, स्वरा भास्कर-करण पटेल समेत इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री पक्की

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 17, 2026, 02:40 PM IST

Rise And Fall 2 Promo: ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise And Fall 2) को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नए होस्ट वीरेंद्र सहवाग के साथ शो में कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे।

Rise And Fall 2 Promo: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise And Fall 2) एक बार फिर दर्शकों के बीच सत्ता और खेल का नया दांव लेकर लौटने वाला है। इस बार शो की कमान क्रिकेट के मैदान के धुरंधर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के हाथों में है। शो के नए सीजन को लेकर पिछले कुछ दिनों से कंटेस्टेंट्स के नामों पर लगातार चर्चा चल रही थी। अब मेकर्स ने कुछ नामों को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। इनमें टीवी और बॉलीवुड से जुड़े ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिनके आने से शो में जमकर ड्रामा देखने को मिल सकता है।

Rise And Fall 2 Promo

शो राइज एंड फॉल 2 का नया प्रोमो हुआ रिलीज (Image Source: Prime Video)

‘राइज एंड फॉल 2’ का नया प्रोमो हुआ रिलीज

मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर राइज एंड फॉल सीजन 2 का नया प्रोमो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, '26 सितंबर से मजा तो बहुत आएगा' बता दें कि राइज एंड फॉल 2 की शुरुआत 26 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) और एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर होगी। ‘राइज एंड फॉल 2’ में स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और करण पटेल (Karan Patel) की एंट्री की खबर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। इसके साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के नाम भी सामने आए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने एक प्रोमो में चारों नामों की तरफ इशारा किया था।

End of Feed