Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला बने पहले फाइनलिस्ट, करण पटेल को दी करारी मात

Rise and Fall 2 Shehzad Poonawalla Become First Finalist: 'राइज एंड फॉल 2' को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहजाद पूनावाला शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। उन्होंने करण पटेल को मात दी है।

Rise and Fall 2 Shehzad Poonawalla Become First Finalist: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'राइज एंड फॉल 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स का गेम नया मोड़ ले रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को मात देने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वहीं अब शो धीरे-धीरे फिनाले की ओर भी बढ़ रहा है। लेकिन हाल ही में 'राइज एंड फॉल 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है। ये फाइनलिस्ट कोई और नहीं बल्कि शहजाद पूनावाला हैं। इसके अलावा भी शहजाद पूनावाला ने शो में जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से निकलते ही आसिफ खान ने बताया Scout-Love की बॉन्डिंग का सच, बोले- जो हमने घर में देखा...(Exc)

Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला बने पहले फाइनलिस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) के टिकट टू फिनाले टास्क में शहजाद पूनावाला और करण पटेल आमने-सामने थे। जहां शहजाद पूनावाला के पार्टनर ऋषभ जायसवाल रहे तो वहीं करण पटेल के पार्टनर जसवंत बोपन्ना रहे। करण और जसवंत ने टास्क पूरा करने के लिए 35 मिनट, 38 सेकंड्स लिये, जबकि शहजाद और ऋषभ ने मात्र 23 मिनट और 46 सेकंड में टास्क पूरा कर लिया। ऐसे में शहजाद पूनावाला ने न केवल टिकट टू फिनाले हासिल किया, बल्कि वो शो में रहते हुए दूसरी बार अल्टीमेट रूलर भी बने। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: इन्फ्लुएंसर पर Karan Patel का तीखा बयान सुनकर भड़कीं Shreya Kalra, एक्टर की लगाई क्लास

    End of Feed