Rise And Fall 2: काजल राघवानी और सारा गुरपाल का कटा शो से पत्ता, Pawan Singh की हुई धांसू वापसी

Rise And Fall 2 Latest Update: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' से जहां दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट चुका है। वहीं शो में पवन सिंह ने धांसू वापसी की है।

Rise And Fall 2 Latest Update: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'राइज एंड फॉल 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम रोजाना बदल रही है। बेसमेंट और पेंटहाउस वालों के बीच तकरार जारी है। 'राइज एंड फॉल 2' के अब कुछ ही दिन और बाकी रह गए हैं। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में शो के दो कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन की गाज गिरी। इस एविक्शन ने बेसमेंट में मौजूद कई सदस्यों को मायूस कर दिया। दूसरी ओर 'राइज एंड फॉल 2' में अब पवन सिंह की फिर से धांसू एंट्री होने वाली है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'राइज एंड फॉल 2' से जुड़े सभी अपडेट्स पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case के बाद पहली बार बाहर दिखे Salman Khan, टाइट सिक्योरिटी में पहुंचे एयरपोर्ट

Rise And Fall 2 में हुआ बड़ा उलटफेर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'राइज एंड फॉल 2' से बाहर हुईं ये दो सदस्य

    'राइज एंड फॉल 2' में इस सप्ताह कई कंटेस्टेंट्स शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। इस लिस्ट में सारा गुरपाल, काजल राघवानी, प्रियंका चाहर चौधरी, मनीष यादव और सोनम मलिक शामिल थीं। लेकिन शो में जहां प्रियंका चाहर चौधरी दर्शकों का वोट पाकर सुरक्षित हो गईं। वहीं दूसरी ओर सारा गुरपाल और काजल राघवानी को शो छोड़कर जाना पड़ा। उनके एविक्शन में पेंटहाउस के रूलर्स का भी हाथ था। काजल और सारा के एविक्शन पर सोनम मलिक भावुक नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tanishaa Mukerji का बड़ा खुलासा, Armaan Kohli संग रिश्ते को बताया 'ब्रेनवॉश...'

    End of Feed