Rise & Fall 2 Wildcard Entry: एमएक्स प्लेयर का रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' (Rise And Fall 2) अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आया है। इस बार मेकर्स शो के लिए एक से बढ़कर एक मशहूर कलाकार लाए जिनके बीच लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अब हाल ही में सिवेत तोमर ने शहजाद पूनावाला पर हाथ उठाया जिसके चलते उन्हे शो से बाहर कर दिया गया। वहीं अब खबर आ रही है कि सिवेत को निकालने के बाद मेकर्स एक नए चेहरे की एंट्री वाइल्डकार्ड के तौर पर करा रहे हैं। कौन है ये शख्स जानिए इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Rise and Fall 2 में Shehzad Poonawalla का सब्र टूटा, बोले- 'मुझे यहां से निकलना है')
वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कौन?
सूत्रों के मुताबिक शो में जशवंत बोपन्ना (Jashwanth Bopanna) शो 'राइज एंड फॉल' के पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट हैं। रियलिटी शो स्टार जशवंत बोपन्ना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। जशवंत बोपन्ना शो स्प्लिट्सविला X5 के विनर रह चुके हैं। इसी के साथ वे एमटीवी रोडीज के भी रनर-रहे थे। सोशल मीडिया और यंगस्टर्स के बीच जशवंत की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। वहीं अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि राइज एंड फॉल में आकर जशवंत क्या नया ट्विस्ट लाते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने जशवंत की एंट्री को कन्फर्म नहीं किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Rise And Fall 2: नशे में धुत डायरेक्टर ने की थी स्वरा भास्कर संग बदतमीजी! बोलीं- आधीरात में दरवाजा खटखटाया और...)
राइज एंड फॉल का ट्विस्ट
बीते दिन शो राइज एंड फॉल 2 से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी ने अल्टिमेट रूलर बने तेज प्रताप यादव को अपना निशाना बनाया। सिर्फ यही नहीं शहजाद पूनावाला ने भी मेकर्स से जिद्द की कि उन्हे घर भेज दिया जाए और वो ये गेम अब क्विट करना चाहते हैं।
