Rajinikanth Starrer Lal Salaam OTT Release: पैन इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म लाल सलाम (Lal Salaam) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। फैंस को एक्टर की यह अपकमिंग फिल्म ज्यादा रास नहीं आई है। जिसके बाद अब मेकर्स फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी में लग गए हैं। 9 साल बाद रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत डायरेक्टर की कुर्सी पर वापस लौट गई हैं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हो गई है। मेकर्स को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई पर एक अच्छी ओटीटी डील के साथ करना चाहते थे, हालांकि ऐसा होता नहीं दिख रहा है। क्योंकि ज्यादातर ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म के मेकर्स के साथ डील करने से खुद को पीछे कर लिया है।
Lal Salaam OTT Platform
यह भी पढ़ें- Hanu Man Ott Release Date: तेजा सज्जा की 'हनु मान' इस दिन होगी Zee5 पर रिलीज, 16 करोड़ में बिके फिल्म के ओटीटी राइट्स
हालांकि अब मेकर्स के लिए एक खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। रजनीकांत की फिल्म लाल बादशाह को उसका ओटीटी प्लेटफॉर्म मिल गया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी लाल सलाम
फिल्म लाल सलाम के जरिए ऐश्वर्या रजनीकांत ने देश में धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करने वाले लोगों पर रौशनी डाली है। फिल्म में क्रिकेट को लेकर भी एक अनोखी कहानी दिखाई गई है। लाल सलाम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए कोई भी OTT प्लेटफॉर्म इसे खरीदना नहीं चाहता था। लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं।
