Pushpa 2 OTT Release: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2', जानें यहां

Allu Arjun's Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' सिनेमाघरों तक पहुंच गई है। इस फिल्म को देखने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों का रुख कर रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद 'पुष्पा 2' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

Pushpa 2 OTT Release: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धूम मचाना शुरू कर दिया है। यह फिल्म ऑडियंस के दिलों पर राज करने लगी है। 'पुष्पा 2' देखकर सिनेमाघरों से निकलने के बाद लोग अल्लू अर्जुन स्टारर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों के अंदर 'पुष्पा 2' को लेकर जबरदस्त क्रेज है। फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों के मन में एक सवाल बना हुआ है कि इसे मेकर्स कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे? आइए जानें हैं कि मेकर्स अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को कब और कहां रिलीज करेंगे।

Allu Arjun's Pushpa 2 OTT Release

साल 2024 की शुरुआत जानी जनवरी के महीने में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पोस्टर रिलीज करते हुए बताया गया था कि यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के अब तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज की जाएगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म 'पुष्पा 2' की ऑफिशियल ओटीटी रिलीज अनाउंस नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'पुष्पा 2' के ओटीटी राइट्स काफी महंगे बिके थे।

End of Feed