Jennifer Winget-Parineeti Chopra Controversy: कुछ दिनों पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'शेक ट्रस्ट नो वन' रिलीज हुई थी। इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बाद में निर्माताओं ने 'शक' की सक्सेस पार्टी होस्ट की, जिसका वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में केक कटिंग सेरेमनी के दौरान जेनिफर विंगेट पीछे खड़ी नजर आईं, जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने परिणीति चोपड़ा पर निशाना केवल इसलिए साधना शुरू किया क्योंकि उन्हें लगा कि परिणीती ने जेनिफर को नजरअंदाज किया। हालांकि अब जेनिफर विंगेट ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फैंस से नकारात्मकता ना फैलाने को कहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King: शाहरुख खान-करीना कपूर का होगा धमाकेदार डांस नंबर, दिखेगी 'Chammak Challo' वाली एनर्जी)
जेनिफर विंगेट-परिणीति चोपड़ा का शुरू हुआ विवाद (Pic Credit: Instagram)
जानिए पूरा मामला
'शक' की सक्सेस पार्टी में सीरीज की स्टार कास्ट और मेकर्स ने हिस्सा लिया था। इस दौरान सभी ने शो की सफलता का जश्न मनाया। पार्टी से सामने आए एक वायरल वीडियो में केक कटिंग के समय जेनिफर विंगेट अपनी को-स्टार परिणीति चोपड़ा के पीछे खड़ी दिखाई दीं। इसके बाद लोगों को लगने लगा कि परिणीती ने जेनिफर को जगह नहीं दी। देखते ही देखते यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। परिणीति को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: नहीं रुक रही Rajinikanth स्टारर की कमाई, 500 करोड़ के क्लब में लेगी एंट्री)
जेनिफर विंगेट ने परिणीति चोपड़ा का किया सपोर्ट
जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी के दौरान पीछे हटने की वजह किसी के प्रति नाराजगी नहीं बल्कि वहां जगह की कमी थी। जेनिफर ने इस पोस्ट के साथ लोगों से अपील कि वो छोटी-सी बात को बेवजह विवाद का रूप न दें। जेनिफर ने कहा कि वहां पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण वह खुद पीछे हट गई थीं। उन्होंने परिणीति के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा कि परिणीति हमेशा उनके साथ प्यार से पेश आई हैं। जेनिफर ने लोगों से एक-दूसरे के प्रति थोड़ा और संवेदनशील होने की अपील भी की।
