OMG!! 'पंचायत' वाले विधायकजी Pankaj Jha सड़क पर बैठकर खरीदते दिखे सब्जी, PIC हुई वायरल

वेब सीरीज पंचायत से लोगों के बीच फेमस हुए विधायक जी उर्फ पंकज झा की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो सड़क पर बैठकर सब्जी खरीदते दिखाई दे रहे हैं।

ओटीटी ने कई ऐसे एक्टर्स को सुपरस्टार बना दिया है, जो कलाकार तो कमाल के थे लेकिन लोग उन्हें पहचानते नहीं थे। ओटीटी आने के बाद ऐसे-ऐसे शोज आए हैं, जो घर-घर में फेमस हुए और इनसे लोग सुपरस्टार बन गए। इन्हीं में से एक पंचायत (Panchayat) वाले विधायक जी उर्फ पंकज झा हैं, जो अपने किरदार की वजह से लोगों को बीच में काफी फेमस हो चुके हैं। पंकज झा को दर्शकों ने पंचायत सीरीज में एक धाकड़ नेता के रूप में देखा था लेकिन इस वक्त इंटरनेट पर उनकी एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो सड़क पर बैठकर सब्जी खरीदते दिखाई दे रहे हैं। पंकज झा की ये तस्वीर देखकर फैंस चौंक गए हैं और कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: 'ये बात कैसे लीक हो गई...' Gauri Spratt संग शादी पर Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी

OMG!! Panchayat वाले विधायक जी Pankaj Jha सड़क पर बैठकर खरीदते दिखे सब्जी, PICS वायरल

OMG!! Panchayat वाले विधायक जी Pankaj Jha सड़क पर बैठकर खरीदते दिखे सब्जी, PICS वायरल (Image Source: AI)

शॉर्ट्स में सब्जी खरीदने पहुंचे Pankaj Jha, तस्वीर हुई वायरल

पंकज झा (Pankaj Jha) की ये तस्वीर देखने के बाद लोग लगातार ये बातें कर रहे हैं कि उनकी हालत खराब हो गई है, जिस कारण वो ऐसे शॉर्ट्स में अपने आप सब्जी खरीदने के लिए पहुंचे हैं जबकि ऐसा कतई नहीं है। असल में पंकज झा ने ये तस्वीर खुद ही शेयर की है और लोगों को बताने की कोशिश की है कि एक्टर्स की जिंदगी भी बेहद सामान्य हो सकती है अगर वो रखना चाहें तो। उनका ये देसीपन लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी तस्वीर देखकर चिंतित हो उठे हैं लेकिन उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh गा रहे थे गाना, तभी स्टेज पर चढ़ गया प्रो-खालिस्तानी सपोर्टर

End of Feed