Panchayat 3 के इस सीन पर इमोशनल हुईं तृप्ति डिमरी? तेजी से वायरल हो रहा है ट्वीट

  • Authored by: अभय
  • Updated May 29, 2024, 06:23 PM IST

Tripti Dimri on Panchayat 3: जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज 'पंचायत 3' रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज की हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच खबर आ रही हैं कि एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने सीरीज की तारीफ की है।

Panchayat 3: प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत 3' रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में है। 'पंचायत 3' को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग 'पंचायत 3' को लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन देते हुए नजर आए। 'पंचायत 3' सीरीज के हर एक किरदार को लेकर लोग बाते करते हुए नजर आए। अब आम लोगों के साथ-साथ 'पंचायत 3' बॉलीवुड स्टार्स का भी दिल जीत रही है। अब इसी बीच खबर आ रही हैं कि 'पंचायत 3' को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अभी हाल ही में पोस्ट शेयर किया है। जो सोशल मीडिया आते ही छा गया है। तो चलिए जानते है तृप्ति डिमरी ने सीरीज को लेकर क्या रिएक्शन दिया है।

Tripti Dimri on Panchayat 3

Instagram

तृप्ति डिमरी ने की 'पंचायत 3' की तारीफ

'पंचायत 3' सीरीज ने आते ही सबका दिल जीत लिया है। हर कोई इस वेब सीरीज 'पंचायत 3' की जमकर तारीफ करता हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने 'पंचायत 3' की तारीफ में पोस्ट किया है। तृप्ति डिमरी के नाम के एक ट्विटर अकाउंट से 'पंचायत 3' सीरीज के एक सीन को रिपोस्ट किया गया है। इस वीडियो में 'पंचायत 3' के प्रल्हाद चा दिखाई दिए। सीरीज का ये सीन सभी को इमोशनल कर रहा है। लेकिन आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी का ये ट्विटर अंकाउट ऑफिशियल नजर नहीं आ रहा है। लेकिन इसे देखने के बाद फैंस काफी खुश है।

End of Feed