Netflix on Jo Bachey Hain Sang Samait Lo In India: पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। भारत में लगातार इस सीरीज की रिलीज का विरोध किया जा रहा है। 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज की ओर से पाकिस्तानी वेब सीरीज के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई थी। साथ ही भारत में इसकी स्ट्रीमिंग रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी दखल देने की बात कही गई थी। वहीं अब इस मामले पर नेटफ्लिक्स ने एक्शन लिया है। खबर के मुताबिक, नेटफ्लिक्स फवाद खान और माहिरा खान की 'जो बचे हैं संग समेट लो' को भारत में रिलीज नहीं करेगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bhuvan Bam के खिलाफ दर्ज हुई FIR, युनिवर्सिटी के कार्यक्रम में की अश्लील हरकत
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने तय किया है कि वो भारतीय सब्सक्राइबर्स के लिए 'जो बचे हैं संग समेट लो' को रिलीज नहीं करेगा। हालांकि एक दिन पहले तक ये शो नेटफ्लिक्स इंडिया के अपकमिंग स्लेट में शामिल था। लेकिन रविवार को ये शो नेटफ्लिक्स इंडिया की नई सीरीज स्लेट का हिस्सा नहीं रहा। बताया जा रहा है कि ये कदम 2025 की सरकार की एडवाइजरी के तहत और भारत पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक हालातों को देखते हुए उठाया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पवन सिंह ने भाषा विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे तो जान ले लो'
कब शुरू हुआ था विवाद?
फवाद खान और माहिरा खान की 'जो बचे हैं संग समेट लो' सीरीज का ट्रेलर रिलीज होने के बाद भारत में इसका विरोध शुरू हुआ था। FWICE और AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसे देश में बैन करने की मांग की। FWICE ने सीरीज को लेकर नेटफ्लिक्स को चेतावनी दी थी कि अगर भारत में इसकी रिलीज नहीं रोकी गई तो जहां भी नेटफ्लिक्स की शूटिंग जारी है, वहां से कर्मचारियों और कलाकारों को हटा लिया जाएगा।
