"किसी समुदाय के खिलाफ..." घूसखोर पंडत टाइटल पर मनोज बाजपेयी ने दी सफाई

Manoj Bajpayee on Ghooskhor Pandat: नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने 2026 के ओरिजनल्स का ऐलान किया था, जिसमें से एक पर विवाद हो गया है। मनोज बाजपेयी स्टारर घूसखोर पंडत को लेकर एक खास समुदाय को आपत्ति है, जिस पर एक्टर ने सफाई जारी करते हुए बताया है कि वो मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

Manoj Bajpayee on Ghooskhor Pandat: नेटफ्लिक्स ने कुछ दिनों पहले ही अपने एक ओरिजनल प्रोजेक्ट घूसखोर पंडत का ऐलान किया था, जिसे नीरज पांडे ने बनाया है और मनोज बाजपेयी इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के नाम पर बीते दिनों से इंटरनेट पर एक गुस्सा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से हर तरफ हंगामा मचा हुआ है। पहले तो नेटफ्लिक्स ने घूसखोर पंडत के टीजर को यूट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाया और अब मनोज बाजपेयी ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को ये साफ किया है कि उनकी मंशा किसी को दुख पहुंचाने की नहीं थी।

Ghooskhor Pandat

Image Source: Netflix

मनोज बाजपेयी ने घूसखोर पंडत पर दी सफाई

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है और साफ किया है कि जिन-जिन लोगों को घूसखोर पंडत टाइटल से परेशानी हुई है, वो उनका सम्मान करते हैं लेकिन उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। मनोज बाजपेयी ने एक्स पर लिखा है, "आप चीज प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, अगर उससे किसी को परेशानी है और दुख है तो रुककर उसके बारे में सोचना चाहिए। जिन लोगों को घूसखोर पंडत से परेशानी हुई है, मैं उन्हें गंभीरता से लेता हूं। एक एक्टर के तौर पर जब मेरे पास ये कहानी आई तो मैं एक कैरेक्टर के लिए तैयार हुआ जिसमें कमियां हैं। फिल्म में इस कैरेक्टर की जर्नी है, जिसमें वो गलत से सही की ओर बढ़ता है। ये किसी एक खास समाज के लोगों को नीचा दिखाने का प्रयास नहीं था। जितना मैंने नीरज पांडे के साथ काम किया है, वो अपने सब्जेक्ट को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। नीरज ने ये फैसला लिया है कि वो प्रोजेक्ट का प्रमोशनल मटीरियल सोशल मीडिया से डिलीट करेंगे।"

End of Feed