Mano Ya Na Mano: हितेन तेजवानी ने किया कमाल! सोचने पर मजबूर करने वाली साइ-फाई फ़िल्म

Mano Ya Na Mano Movie : हितेन तेजवानी ने ‘मानव’ के किरदार को बड़ी सहजता और गहराई से निभाया है। क्या सच में कोई इंसान ‘अमर’ हो सकता है? यही सवाल फिल्म के दौरान दर्शकों के मन में घूमता रहता है। फिल्म A Man From Earth से प्रेरित है।

Mano Ya Na Mano Movie: बॉलीवुड में हमेशा से वर्ल्ड सिनेमा का असर दिखाई देता रहा है, और इसका नया उदाहरण है फिल्म ‘मानो या ना मानो – एनीथिंग इज़ पॉसिबल’, जो हॉलीवुड फिल्म A Man From Earth से प्रेरित है। यह फिल्म अपने अनोखे विचार और दिलचस्प कहानी से दर्शकों को बांधे रखती है।

Mano ya na mano movie

कहानी की शुरुआत होती है एक शाम से, जब कुछ दोस्त वंश मेहता की बर्थडे पार्टी और इतिहास के प्रोफेसर मानव कुमार की फेयरवेल पार्टी के लिए इकट्ठा होते हैं। माहौल खुशनुमा होता है, लेकिन अचानक मानव एक ऐसा राज बताता है जिससे सब हैरान रह जाते हैं। वह कहता है कि उसकी उम्र 40 साल के बाद कभी नहीं बढ़ी और वह पिछले 14,000 सालों से धरती पर जीवित है! कुछ लोग इसे मज़ाक समझते हैं, तो कुछ हैरान रह जाते हैं। क्या सच में कोई इंसान ‘अमर’ हो सकता है? यही सवाल फिल्म के दौरान दर्शकों के मन में घूमता रहता है।

End of Feed