प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' देखकर गदगद हुए महेश बाबू, बताया कैसी है फिल्म

Mahesh Babu Reviews The Bluff: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की एक्शन ड्रामा फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) को दर्शक पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी प्रियंका चोपड़ा स्टारर को देखने के बाद एक्स अकाउंट पर इसकी जमकर तारीफ की है।

Mahesh Babu Reviews The Bluff: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इस मूवी को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैन्स लगातार तारीफ कर रहे हैं। दर्शकों के साथ-साथ अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता महेश बाबू ने भी 'द ब्लफ' देखकर प्रियंका चोपड़ा की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। महेश बाबू ने अपने एक्स अकाउंट पर 'द ब्लफ' को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। तो चलिए देखते हैं आखिरकार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने 'द ब्लफ' को लेकर क्या कहा है।

Mahesh Babu Review The Bluff

Pic Credit: Instagram

महेश बाबू को पसंद आई 'द ब्लफ'

महेश बाबू ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'द ब्लफ एक शानदार ढंग से बनी फिल्म है, जिसमें एक्शन और इमोशंस का कॉम्बिनेशन है!!! प्रियंका चोपड़ा अपने दमदार अभिनय से हर कसौटी पर खरी उतरती हैं… टीम को उनके शानदार काम के लिए ढेर सारा प्यार।' इस मूवी को हर कोई प्यार दे रहा है।

End of Feed