Lock Upp Season 2: दूसरे सीजन का हुआ ऐलान, मेकर्स बोले- भागकर जाओगे कहां?

Lock UPP Season 2 Announces: ओटीटी का पॉपुलर शो 'लॉकअप' अब अपने दूसरे सीजन के साथ दस्तक देने वाला है। नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने पोस्ट साझा कर ऐलान किया है।

Lock UPP Season 2 Announces: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' ने लोगों का खूब दिल जीता था। 'लॉकअप: सच या सजा' में कंटेस्टेंट्स की गेम हर रोज नया रुख ले रही थी। शो में स्टार्स की गेम तो दिखाई दी ही, साथ ही उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने पहलू भी सामने आए। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ 'लॉकअप: सच या सजा' काफी हिट हुआ था और इसमें मशहूर एक्ट्रेस व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने जीत दर्ज की थी। वहीं फिनाले के डेढ़ महीने बाद ही अब मेकर्स ने 'लॉकअप: सच या सजा' के दूसरे सीजन का ऐलान भी कर दिया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर शो के अपकमिंग सीजन की जानकारी दी, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: आंखों के नीचे काले घेरे और कमजोर शरीर, Dipika Kakar की हालत दिखी नाजुक! चिंता में डूबे फैंस

Lock UPP Season 2 का हुआ ऐलान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'लॉकअप: सच या सजा' के दूसरे सीजन का ऐलान मेकर्स ने नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी। फोटो में कंटेस्टेंट कैदियों के रूप में नजर आए। पोस्टर पर लिखा नजर आया, "सिर्फ नेटफ्लिक्स पर, जल्द आ रहा है।" वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा दिखाई दिया, "लौट रहा है 'लॉकअप।' भागकर जाओगे कहां? लॉकअप सीजन 2 (Lock UPP 2) देखें, जो जल्द आ रहा है सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" यूं तो मेकर्स ने 'लॉकअप 2' की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि शो इसी साल दिसंबर के आखिर तक या 2027 में जनवरी तक शुरू हो सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की हुई गिरफ्तारी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, कॉमेडियन ने बताया सच

    End of Feed