Lock UPP 2: माधुरी ग्रोवर के बाद अब इस हैंडसम हंक का कटा पत्ता? नाम सुन लगेगा झटका

Lock UPP 2 This Contestant Evicted: 'लॉकअप 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि माधुरी ग्रोवर के बाद एक और हैंडसम हंक का पत्ता कट चुका है।

Lock UPP 2 This Contestant Evicted: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प मोड़ ले रही है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स गेम में आगे निकलने के लिए एक-दूजे को पछाड़ने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसी सप्ताह एकता कपूर के शो से मिड एविक्शन हुआ था, जिसमें माधुरी ग्रोवर पर एविक्शन की तलवार गिरी। जहां माधुरी ग्रोवर को अपना सफर छोड़कर घर जाना पड़ा तो वहीं एविक्शन के बाद आकांक्षा चौधरी को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया। हालांकि 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) को लेकर अब एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। शो से अब एक हैंडसम हंक का पत्ता कट चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे ने फेक MMS विवाद पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए...

Lock UPP 2

Lock UPP 2 से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) को लेकर बताया जा रहा है कि योगेश रावत (Yogesh Rawat) बाहर हो चुके हैं। इस सप्ताह योगेश रावत पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई थी। वहीं जजमेंट डे पर उन्हें अपना सफर अधूरा छोड़कर घर जाना पड़ा। इस बात की जानकारी बीबी इनसाइडर ने अपने एक्स पेज पर ट्वीट साझा कर दी है। सोशल मीडिया हैंडल ने ट्वीट में लिखा, "एक्सक्लूसिव अपडेट: योगेश रावत 100 प्रतिशत 'लॉकअप 2' से बाहर हो चुके हैं। और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर उनकी री-एंट्री का कोई चांस नहीं है।" योगेश रावत के एविक्शन की खबर से फैंस भी हैरान हैं। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: रितेश-फराह के शो को Asim Riaz ने दिखाया ठेंगा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

    End of Feed