Lock UPP 2 Shilpa Shinde ON Fake MMs: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। 'लॉकअप 2' में रहते हुए भी शिल्पा शिंदे खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। जहां पहले वह शिवांगी जोशी पर भद्दा मजाक करने के लिए निशाने पर आ गईं। तो वहीं अब शिल्पा शिंदे ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। शिल्पा शिंदे ने अपने फेक एमएमएस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की थी। इस फेक एमएमएस के कारण उनकी मां तक को ताने सुनने पड़े थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे ने Shivangi Joshi पर उछाला कीचड़, बोलीं- जहां गई, लड़के के साथ अफेयर रहा...
शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने 'लॉकअप 2' में वरुण यादव संग बातचीत के दौरान फेक एमएमएस विवाद पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "'भाभी जी घर पर हैं' से मुझे निकाल दिया गया था। बहुत ड्रामा हुआ था। मेरे पीछे उसके बाद बहुत सारे लोग पड़े हुए थे। मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा था। एक दिन एक मीडिया वाली ने मुझे वीडियो क्लिप भेजा, जिसे देख मैंने पूछा कि ये क्या है? वो कहती कि आपका वीडियो है। उसने कहा कि वीडियो खोलो और देखो। दो मिनट खोलने से पहले वो वीडियो डाउनलोड हो रहा था। तब मैं सोचने लगी कि कहीं ये चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए कोई मेरा वीडियो तो नहीं है। मेरा शरीर बिल्कुल ठंडा पड़ गया था। गाड़ी में आकर देखा तो वीडियो ब्लर था।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: राम कपूर ने खोली श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे की पोल पट्टी, गेम प्लान से उठाया पर्दा
शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने इस सिलसिले में आगे कहा, "वीडियो में एक लड़की किसी लड़के के ऊपर लेटी हुई थी। मैं ये देखकर हैरान हो गई और मैंने मीडिया वाली से पूछा कि ये क्या है? वो कहती कि आपका वीडियो है। मैंने कहा पागल है क्या? बेडशीट देख कितनी गंदी है। मुझे पता है कि भाई आखिरी बार मैं कब रिलेशनशिप में थी तो ये असंभव है। वो मीडिया वाली मुझसे कहती कि इसे रिलीज कर दें? मैंने गुस्से में पूछा कि इसका क्या मतलब है।" वरुण यादव संग बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने कहा कि लोग उन्हें बदनाम करने के लिए इस हद तक चले गए थे।

Shilpa Shinde ने फेक एमएमएस पर तोड़ी चुप्पी
शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने अपना दर्द बयां करते हुए आगे बताया, "उस वीडियो के चक्कर में मुझे 6-7 घंटा साइब क्राइम युनिट के साथ बैठना पड़ा। वो कोई हिंदी पोर्न वीडियो था, जिसमें लड़की अलग-अलग एंगल से दिख रही थी। उसकी क्लिप को ब्लर करके डाला गया था और कहा गया कि भाभी जी का एमएमएस आउट हो गया है। मेरी मम्मी से सोसायची का वॉचमैन पूछ रहा था कि क्या तुम्हारी बेटी का एमएमएस वायरल हुआ है? मैं क्या बोलूं बताओ। मैंने बहुत कुछ झेला है। जब मैं 'बिग बॉस' में जा रही थी तो मेरे ऊपर क्रिमिनल केस कर दिया गया था। इस हद तक ये लोग गए थे। इस स्तर पर हैरासमेंट हुई थी।"
