वेब सीरीज

Lock UPP 2: रितेश-फराह के शो को Asim Riaz ने दिखाया ठेंगा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Asim Riaz On Lock UPP 2: 'नेटफ्लिक्स' के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। आसिम रियाज को लेकर खबर थी कि वह शो में कदम रखेंगे।

Image

'लॉकअप 2' में एंट्री पर आसिम रियाज ने तोड़ी चुप्पी

Asim Riaz On Lock UPP 2: 'नेटफ्लिक्स' के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'लॉकअप 2' के हर एपिसोड का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। 'लॉकअप 2' के हर एपिसोड के साथ कंटेस्टेंट्स की गेम और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। वहीं आए दिन 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिन्हें सुनकर दर्शक भी हैरान हैं। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) को लेकर खबर आई थी कि शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स रुरु ठाकुर और एक्टर आसिम रियाज की वाइल्ड कार्ड एंट्री कराने वाले हैं। लेकिन अब अपनी एंट्री की बात पर आसिम रियाज ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे ने फेक MMS विवाद पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए...

    आसिम रियाज (Asim Riaz) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में एंट्री की अफवाहों को साफ किया है। उन्होंने स्टोरी में लिखा, "बिग बॉस मेरा आखिरी रियलिटी शो था। खत्म।" अपनी पोस्ट के साथ ही आसिम रियाज ने साफ कर दिया कि वह किसी भी हालत में 'लॉकअप 2' का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। बता दें कि आसिम रियाज का शो से जान जुड़ते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। लोग आसिम रियाज की गेम को 'लॉकअप 2' में देखने के लिए बेहद एक्साइटमेंट थे। हालांकि 'बिग बॉस 13' फेम ने इन एक्साइटमेंट पर पानी फेर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे ने Shivangi Joshi पर उछाला कीचड़, बोलीं- जहां गई, लड़के के साथ अफेयर रहा...

      Lock UPP 2 में एंट्री की खबर पर Asim Riaz ने तोड़ी चुप्पी

      Lock UPP 2 में एंट्री की खबर पर Asim Riaz ने तोड़ी चुप्पी

      'लॉकअप 2' में इस कंटेस्टेंट पर गिर सकती है गाज

      बता दें कि 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) को लेकर खबर आ रही है कि इसी सप्ताह जजमेंट डे पर एक और कंटेस्टेंट को घर जाना पड़ सकता है। खबरों की मानें तो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सूफी मोतीवाला का इस सप्ताह एविक्शन हो सकता है। हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की जा सकती है। सूफी से पहले माधुरी ग्रोवर को भी 'लॉकअप 2' छोड़कर जाना पड़ा था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article