Lock Upp 2: श्रेया कालरा बनीं शो की विनर, रनरअप रहीं Shivangi Joshi को ट्रोलर्स ने दी दूसरा नाम रखने की सलाह

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में अपना विनर मिल गया है। श्रेया कालरा ने शो की ट्रॉफी को जीत लिया है और शिवांगी जोशी शो की फर्स्ट रनरअप रही हैं। शिवांगी अब ट्रोल भी हो रही हैं।

Lock Upp 2 Winner: रियलिटी शो की दुनिया में एकता कपूर के शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2 ) ने धमाल मचा दिया है। नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए इस शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स नजर आए थे, लेकिन अब इस शो को अपना विनर फाइनली मिल गया है। श्रेया कालरा (Shreya Kalra) इस शो की विनर बन गई हैं और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) लॉकअप 2 की पहली रनरअप रही हैं। श्रेया ने शो की चमचमाती हुई ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। ट्रॉफी के साथ श्रेया ने 1 करोड़ का विनिंग अमाउंट भी हासिल कर लिया है। श्रेया की जीत पर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और उनके फैंस शिवांगी जोशी का मजाक उड़ा रहे हैं। Lock Upp 2: श्रेया कालरा की ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

shreya kalra lock upp 2

shreya kalra lock upp 2 (photo credit- instagram)

    लॉकअप 2 के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स

    कुल 6 हफ्तों के लिए शुरू हुआ लॉकअप 2 ओटीटी पर सुपरहिट रहा, जिसमें टीवी के कई हिट एक्टर्स एकता कपूर लेकर आईं। शो में शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, राम कपूर और शिल्पा शिंदे जैसे पॉपुलर टीवी एक्टर्स आए, लेकिन टॉप 5 में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के अलावा शिल्पा शिंदे, राम कपूर, और योगेश रावत ने जगह बनाई थी। इन चार कंटेस्टेंट को हराकर ही श्रेया ने फिनाले वाले दिन ट्रॉफी को अपने नाम किया है। Lock Upp 2 के 10 बड़े विवाद, Akanksha Chamola ने खोला सबसे बड़ा राज तो Shilpa Shinde ने दिया घटिया बयान

      शिवांगी जोशी क्यों हो रही हैं ट्रोल

      शिवांगी जोशी टीवी की टॉप एक्ट्रेस हैं, लेकिन लॉकअप 2 की गेम वह श्रेया कालरा से हार गई हैं। फिनाले से चंद दिन पहले ही शिवांगी जोशी की लड़ाई श्रेया कालरा से हुई थी, तब शिवांगी ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा था कि श्रेया इस शो की विनर कभी नहीं बन पाएंगी। ये लड़ाई तब हुई थी जब हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी के लिए अपना गेम बीच में छोड़ दिया था। तब शिवांगी का गुस्सा फटा था। शिवांगी ने श्रेया कालरा के लड़ते हुए उनकी गेम को घटिया बताया था और दावा किया था कि अगर श्रेया ये शो जीत गईं तो वह अपना नाम बदल लेंगी। शिवांगी का ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है। श्रेया के फैंस अब शिवांगी से दूसरा नाम रखने के लिए कह रहे हैं।

      कैसी रही श्रेया कालरा की लॉकअप 2 की जर्नी

      श्रेया कालरा लॉकअप 2 में पहले दिन से बिंदास होकर खेलती नजर आई हैं। शो के पहले हफ्ते में श्रेया गेम को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट बेशख नहीं दिखीं, लेकिन जैसे जैसे गेम आगे बढ़ा, श्रेया मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरीं। वह पहले दिन से अपनी गेम को फ्रंट फूट पर रहकर खेल रही थीं। इतना ही नहीं, श्रेया पूरे शो में इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट रहीं, जिनके खिलाफ एक समय पर पूरा घर हो गया था, लेकिन तब भी उन्होंने बिंदास होकर हर एक कंटेस्टेंट को जवाब दिया। शो में श्रेया की दोस्ती भी शिल्पा शिंदे को छोड़कर किसी से नहीं रहीं। कहना गलत नहीं होगा कि श्रेया शो में अकेली आईं और अकेली ही खेलीं।

      End of Feed