Lock UPP 2: 'ये जगह खैरात में मिली...'- जूरी के निशाने पर आईं Shivangi Joshi, ग्रैंड फिनाले में लगी लताड़

Lock UPP 2 Shivangi Joshi Slammed By Jury: 'लॉकअप 2' के ग्रैंड फिनाले का एक प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जूरी शिवांगी जोशी को अपने निशाने पर लेते नजर आई।

Lock UPP 2 Shivangi Joshi Slammed By Jury: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'लॉकअप 2' के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा, योगेश रावत और राम कपूर ने 'लॉकअप 2' के फिनाले में अपनी जगह बनाई है। वहीं हाल ही में 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के ग्रैंड फिनाले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सभी फाइनलिस्ट गेम में अपनी जी-जान लगाते नजर आए। लेकिन वीडियो में नजर आया कि 'लॉकअप 2' में मौजूद जूरी ने शिवांगी जोशी को आड़े हाथों लिया और उनके फाइनलिस्ट के पॉजिशन को 'खैरात' बताया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 के बाद किसी की शक्ल नहीं देखना चाहते Harshad Chopda, शिवांगी के लिए बोले- प्यार करता हूं लेकिन...

Lock UPP 2: जूरी के निशाने पर आईं शिवांगी जोशी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दिया कि फराह खान और रितेश देशमुख ग्रैंड फिनाले का ऐलान करते हैं। सभी फाइनलिस्ट 'लॉकअप 2' के प्रोमो वीडियो में अपनी-अपनी परफॉर्मेंस देते हैं। वहीं इसके बाद कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क होता है, जिसमें हर एक फाइनलिस्ट अपना 100 प्रतिशत योगदान देता है। ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टेंट्स के साथ ब्लफ गेम भी होता है, जिसे देख श्रेया कालरा कहती हैं, 'सर मेरा दिल अब दुख रहा है।' दूसरी ओर कई मीडिया पर्सनालिटी और टीवी स्टार्स 'लॉकअप 2' में बतौर जूरी नजर आते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'वो असहज...', शो के बाद आकांक्षा चौधरी ने Ram Kapoor के Kissing विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

    End of Feed