टीवी अदाकारा शिवांगी जोशी ने लॉक अप 2 (Lock Upp 2) में अपनी जिंदगी का बड़ा सीक्रेट शेयर करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके परिवार के पास खाना खाने के भी पैसे नहीं थे। शिवांगी के इस खुलासे के बाद उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल होने लगा, जिसमें वो कहती दिख रही हैं कि उनके पिता आर्मी में थे। लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए शिवांगी जोशी को ट्रोल कर दिया, जिसके बाद अब उनकी बहन शीतल ने सामने आकर अपनी बात रखी है और ट्रोल्स को जवाब दिया है कि शिवांगी ने लोगों को झूठ नहीं कहा है। एक वक्त उनके परिवार ने बुरे दिन देखे हैं।
Lock Upp: "खाने तक के पैसे नहीं...", ट्रोलिंग के बीच Shivangi Joshi की बहन ने तोड़ी स्ट्रगल पर चुप्पी
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor के बचाव में उतरीं Dipika Chikhlia, बोलीं- 'जो एनिमल बन सकता है, वो राम...'
Shivangi Joshi को ट्रोल करने वालों को बहन Sheetal Joshi ने बताया सच
शिवांगी जोशी की बहन शीतल ने ट्रोल्स को जवाब देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी बात रखी है। शीतल ने वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बात करते हुए कहा है कि ऐसा बहुत कुछ है, जिसके बारे में लोगों को पता तक नहीं है। शीतल वीडियो में कहती दिख रही हैं, "अब बात करते हैं उसकी ब्रेड बटर वाली। असने अपने सीक्रेट में ये कहीं मेंशन नहीं किया है कि हम पैदायशी गरीब थे...। उसने ये चीज बोली है... हमारे पापा को बिजनेस में बहुत बड़ा लॉस हो गया था, इसलिए हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं थे।"
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News खबर भी पढ़ें: 'Ramayana' के ट्रेलर ने जीता Alia Bhatt का दिल, रणबीर कपूर की तारीफ में कही ये बात
Shivangi Joshi ने झूठ नहीं बोला
शीतल ने आगे अपनी बहन का बचाव करते हुए कहा, "मैंने इंस्टाग्राम पर ये भी देखा लोग लिख रहे हैं अरे तुम्हारे पापा तो आर्मी में थे। तुम्हारा तो बहुत बड़ा घर था। ऐसे लोगों से मैं कहना चाहती हूं कि हम कैसे दिखते हैं और कहां रहते हैं, इससे हमारी परेशानियों का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।" शीतल द्वारा दी गई सफाई के बाद ये देखना दिचचस्प रहेगा कि आने वाले दिनों शिवांगी को लोगों से सपोर्ट मिलता है या फिर नहीं।
