Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) से दो कंटेस्टेंट इविक्ट हो चुके हैं। आकांक्षा चौधरी और पामेला सेरेना शो से बाहर आ गई है, लेकिन उससे पहले शो में जजमेंट डे के मौके पर कंटेस्टेंट्स ने अपने राज खोले। आकांक्षा चौधरी ने खुलासा किया था कि वह कास्टिंक काउच की शिकार हो चुकी हैं। एक बूढ़े शख्स ने उनसे सोने की डिमांड की थी। वहीं, राम कपूर (Ram Kapoor) ने भी अपना तीसरा राज खोल दिया है। राम ने अपने उन दिनों को याद किया है, जब वह रात दिन शराब पीने लगे थे और डॉक्टर ने दावा किया था कि वह छह महीने में मर सकते हैं। राम ने खुद को राक्षस का टैग दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बंदूक के निशाने पर होगी अभिरा, किडनैपर से भिड़ेगी मुक्ति; होगा बवाल
ram kapoor (photo credit- instagram)
