Lock UPP 2: लाइफलाइन रद्द कर मेकर्स ने पलटा गेम, श्रेया कालरा ने फिर घोंपा आकांक्षा चमोला की पीठ में छुरा?

Lock UPP 2 Maha Twist: 'लॉकअप 2' का एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जेलर ने कंटेस्टेंट्स की लाइफलाइन ही रद्द कर दी। वीडियो में आकांक्षा भी श्रेया के आगे गिड़गिड़ाती दिखीं।

Lock UPP 2 Maha Twist: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम बदल रही है। जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, हर कंटेस्टेंट अपनी गेम के प्रति सतर्क हो रहा है। इतना ही नहीं, मेकर्स भी आए दिन 'लॉकअप 2' में ट्विस्ट लाकर कॉम्पिटीशन का स्तर बढ़ाते जा रहे हैं। हाल ही में 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की पूरी गेम ही पलटकर रख दी। वहीं दूसरी ओर आकांक्षा चमोला अपना सच बचाने के लिए श्रेया कालरा के आगे गिड़गिड़ाते हुए दिखाई दिये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: सूफी मोतीवाला के साथ रूममेट ने की थी घटिया हरकत, डर से खुद को कर लिया था बाथरूम में बंद

Lock UPP 2 में मेकर्स ने पलटा गेम

Lock UPP 2 में मेकर्स ने पलटा गेम (फोटो क्रेडिट- नेटफ्लिक्स इंडिया)

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि रितेश देशमुख आकर कंटेस्टेंट्स को जानकारी देते हैं कि आपकी सारी लाइफलाइन्स आज से रद्द की जाती है। रितेश देशमुख कहते हैं, "आपके गहरे और काले सच का बचाव अब उन्हें करना होगा, जिनके हाथ में मैं आपके सच को सौंपुंगा।" ऐसे में रितेश देशमुख, शिवांगी जोशी के हाथ में शिल्पा शिंदे का सच सौंपते हैं। वहीं शिल्पा शिंदे के हाथ में आकांक्षा चमोला का सच दिया जाता है। इतना ही नहीं, आकांक्षा चमोला के हाथ में श्रेया कालरा का सच जाता है। रितेश देशमुख कंटेस्टेंट्स से आगे कहते हैं, "अब आपको ये तय करना है कि आप किसे फिनाले में नहीं देखना चाहते हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Traitors 2 का धाकड़ प्रोमो रिलीज, मल्लिका शेरावत और मुनव्वर फारूकी ने मारी एंट्री; इस दिन होगा शुरू

    End of Feed