Lock Upp 2: Harshad Chopda के घटिया गेम प्लान पर फूटा फराह खान का गुस्सा, शिवांगी संग दोस्ती पर भड़के जेलर

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में फराह खान का गुस्सा हर्षद चोपड़ा पर निकला। फराह खान ने हर्षद को गेम पर फोकस करने के लिए कहा। इस मौके पर रितेश देशमुख ने भी हर्षद को समझाया।

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की दोस्ती ने हर किसी का ध्यान खींच रखा है। शिल्पा शिंदे इन दोनों के रिश्ते पर कई बार घटिया कमेंट कर चुकी हैं, लेकिन शिवांगी और हर्षद को फैंस का फुल सपोर्ट मिल रहा है। एक समय पर फराह खान और रितेश देशमुख ने भी शिवांगी और हर्षद के रिश्ते को पसंद किया था, लेकिन अब साफ दिख रहा है कि हर्षद चोपड़ा गेम से ऊपर दोस्ती और रिश्ते को रख रहे हैं। वह लॉकअप में कोई गेम नहीं खेल रहे, जिस वजह से अब फराह खान और रितेश देशमुख का गुस्सा हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) पर निकला है। भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल, Kajal Raghwani संग लड़ाई के बाद Amrapali Dubey बोलीं, 'दूसरों पर लांछन लगाने...'

lock upp 2

lock upp 2 (photo credit- twitter)

    हर्षद चोपड़ा पर फूटा रितेश देशमुख और फराह खान का गुस्सा

    लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में जजमेंट डे के मौके पर फराह खान और रितेश देशमुख दोनों ने मिलकर हर्षद चोपड़ा की क्लास लगा दी। फराह खान ने एक टास्क का जिक्र किया, जिसमें हर्षद चोपड़ा का पूरा ध्यान सिर्फ शिवांगी जोशी को सपोर्ट करने में था और वह अपना गेम पूरी तरह भूल गए थे। उस गेम के बारे में बात करते हुए फराह खान ने कहा, 'उस टास्क में हर्षद का पूरा ध्यान था कि शिवांगी तू शॉटकट ले। शिवांगी तू लॉन्ग कट ले। वो अपनी गेम छोड़कर.. वो उसकी गेम की टेंशन ले रहा था और फाइनली शिवांगी जीत गई। इतना खुश मैंने किसी को हारते हुए नहीं देखा।' इसके बाद रितेश देशमुख कहते हैं, 'फराह पहले वीक में हमने कहा था कि ये हर्षद चोपड़ा का वीक था, लेकिन इस बार ऐसा लग रहा था कि हर्षद चोपड़ा खुद वीक हो।' 'समाज में ये अच्छा नहीं..'Hina Khan-रूबीना दिलैक का आमिर खान की तीसरी शादी पर दी राय, उठाए कई सवाल

      हर्षद चोपड़ा से किया सवाल

      इसके बाद फराह खान हर्षद चोपड़ा से गेम से जुड़ा एक सवाल करती हैं और पूछती हैं, 'अगर शिवांगी आउट हो जाती है तो तू लॉकअप में क्या करेगा?' इस पर हर्षद चोपड़ा जवाब देते हैं, 'मैं जो करता आया था। अपने खुद की पर्सनैलिटी में ही रहूंगा। मुझे सबके काम आना पसंद है।' इस पर फराह कहती हैं कि लेकिन तुम सिर्फ शिवांगी के काम आ रहे हो। फराह खान की बातें सुनकर शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का चेहरा लटक जाता है, लेकिन शिल्पा शिंदे काफी खुश दिखीं। वह जब से इस शो में आई हैं, तब से ही दोनों के गेम पर सवाल उठा रही हैं।

      End of Feed