KWK9: वरुण धवन ने की Ranbir Kapoor की जमकर तारीफ, बोले, 'एक पिता के तौर पर वह...'

Varun Dhawan Praise Ranbir Kapoor As Father: हाल ही में करण जौहर के चैट शो पर बतौर गेस्ट बनकर आए वरुण धवन ने रणबीर कपूर की पैरेंटिंग की जमकर तारीफ और उन्हें एक अच्छा पिता बताया।

Varun Dhawan Praise Ranbir Kapoor As Father: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में कॉफी विद करण 9 में पहुंचे वरुण धवन ने अपनी बेटी लारा, पत्नी नताशा दलाल और इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के साथ बदलते रिश्तों पर खुलकर बात की। इस चैट शो पर वर्ण धवन ने रणबीर कपूर की पैरेंटिंग की जमकर तारीफ और उन्हें एक अच्छा पिता बताया। वरुण धवन ने यहां तक कहा कि रणबीर को उनकी बेटी राहा के साथ देखकर उन्हें कभी-कभी खुद पर शर्मिंदगी महसूस होती है। तो चलिए जानते हैं वरुण धवन ने इस तरह का बयान क्यों दिया? (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana FIRST Review Out: 'रामायण' में रणबीर कपूर छाए, यश का दिखा दमदार स्क्रीन प्रेजेंस)

Varun Dhawan Praise Ranbir Kapoor As Father

रणबीर कपूर की बतौर पिता वरुण धवन ने की तारीफ (Pic Credit: Instagram)

रणबीर कपूर की पैरेंटिंग के मुरीद हुए वरुण धवन

करण जौहर ने बातचीत के दौरान गौर किया कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student of the Year) के तीनों एक्टर्स आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन की जिंदगी में बच्चों की एंट्री हो गई है। इस पर वरुण ने बताया कि उन्हें हमेशा लगता था कि आलिया सबसे पहले मां बनेंगी। वरुण धवन ने बताया कि शूटिंग के दौरान आलिया अक्सर बच्चों और मां बनने की इच्छा के बारे में बात करती थीं। उस वक्त वह खुद काफी छोटी थीं, इसलिए वरुण को उनकी ये बातें थोड़ी हैरान करने वाली लगती थीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'शिखर ही हैं वो...' Janhvi Kapoor ने करण जौहर के शो में खोला दिल का राज, शादी पर भी दिया जवाब)

इस दौरान वरुण धवन ने आलिया भट्ट के पति और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रणबीर को एक पिता के रूप में देखकर वह काफी प्रभावित होते हैं। वरुण ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा, 'जब मैं रणबीर को एक पैरेंट के तौर पर देखता हूं तो वह कमाल के लगते हैं। वो बतौर पिता बहुत अच्छे हैं और मुझे सच में शर्मिंदगी महसूस होने लगती है!' हालांकि वरुण ने तुरंत यह भी साफ किया कि वह खुद भी एक अच्छे पिता हैं लेकिन उनकी बेटी लारा के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो जाती है।

End of Feed