Kuberaa OTT Release: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म 'कुबेरा' (Kuberaa) 20 जून को रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म 'कुबेरा' को ऑनलाइन पेश करने का फैसला कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि धनुष की इस मूवी को दर्शक घर बैठकर फैमिली के साथ देख पाएंगे। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स की ओर से धनुष की 'कुबेरा' को लोगों ने अच्छे रिव्यू दिए थे। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी को कब और किस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन रिलीज करने वाले हैं।
इस दिन ऑनलाइन रिलीज होने जा रही है 'कुबेरा'
मेकर्स ने धनुष की फिल्म 'कुबेरा' को ऑनलाइन रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के साथ डील फाइनल की है। इस डील के होने के बाद बाद अमेजन प्राइम वीडियो ने भी अपने एक्स अकाउंट पर 'कुबेरा' का पोस्टर जारी कर बता दिया है कि फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। लोगों ने अब कैलेंडर में 18 जुलाई की तारीख को मार्क कर लिया है। इस मूवी को ऑनलाइन देखने के लिए फैन्स भी बेताब थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुबेरा' में धनुष के साथ साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म जिम सर्भ, के भाग्यराज, दलीप ताहिल, सयाजी शिंदे और जयप्रकाश जैसे कलाकारों से भी सजी है। वैसे आप धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कुबेरा' को घर बैठकर देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, इस बारे में कमेंट्स के माध्यम से अपनी राय जरूर दें।
