KWK 8: करण जौहर के शो पर अनन्या से जुड़े सवाल से बचते दिखे आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर ने लिए मजे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 11, 2023, 01:12 PM IST

Koffeee With Karan 8: डिज्नी प्लस हॉटस्टार का शो कॉफी विद करण का नया प्रोमो आ गया है। इस बार शो पर आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर बतौर गेस्ट बनकर आने वाले हैं। शो पर दोनों करण के साथ मिलकर जमकर मस्ती और धमाल करने वाले हैं।

Koffeee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) का शो कॉफी विद करण 8 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो पर सेलेब्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर मजेदार खुलासा करते हैं। पिछले एपिसोड में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी पहुंचे थे। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में बॉलीवुड के दो हैंडसम हंक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) नजर आ रहे हैं। प्रोमो में आदित्य, अर्जुन और करण जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Feed