करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) एक बार फिर चर्चा में है। शो का 9वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार शो में कई बड़े सितारे नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि यह ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन होगा। करण जौहर ने 22 साल और 9 सीजन के सफर के बाद शो को खत्म करने का फैसला किया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-मुश्किल में फंसे Ramayana के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, प्राइम फोकस पर इनकम टैक्स का छापा)
‘कॉफी विद करण’ में नजर आएंगे ये ये स्टार्स (pic credit-instagram)
‘कॉफी विद करण’ में नजर आएंगे ये ये स्टार्स
‘कॉफी विद करण’में आने वाले गेस्ट को लेकर भी अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट इस सीजन में अपनी बड़ी बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ सकती हैं। आलिया शो का कई बार हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन शाहीन पहली बार करण जौहर के काउच पर दिखाई देंगी। शाहीन आमतौर पर कैमरे और लाइमलाइट से दूर रहती हैं। ऐसे में उनका शो में आना फैंस के लिए खास हो सकता है। वहीं, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के भी शो में साथ आने की चर्चा है। विजय पहले अनन्या पांडे के साथ ‘कॉफी विद करण’ में नजर आ चुके हैं, जबकि रश्मिका पहली बार इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स में दोनों की शादी की भी बात कही गई है। इसके अलावा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आने की खबर है। करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी भी शो में नजर आ सकती है। वहीं, अनन्या पांडे और अनन्या बिरला के साथ आने की भी चर्चा है।
14 अक्टूबर से शुरू होगा आखिरी सीजन
‘कॉफी विद करण 9’ का प्रीमियर 14 अक्टूबर 2026 को जियो हॉटस्टार पर होगा। इस सीजन को लेकर करण जौहर ने एक इमोशनल प्रोमो के जरिए जानकारी दी है। साल 2004 में शुरू हुआ यह शो अब 22 साल बाद अपने सफर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है।आखिरी सीजन होने की वजह से करण जौहर ने इस बार गेस्ट लिस्ट में कई चर्चित नामों को शामिल किया है। ऐसे में फैंस को इस सीजन में स्टार्स की दिलचस्प बातचीत के साथ-साथ करण के मजेदार और सीधे सवालों का भी इंतजार है।
