Koffee With Karan Season 9 : करण जौहर (Karan johar) का मशहूर सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। शो के हर सीजन में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे करते नजर आते हैं। अब फैंस को इसके नौवें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच ‘कॉफी विद करण 9’ (Koffee With Karan 9) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर शो की एक कथित गेस्ट लिस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कई बड़े स्टार्स और चर्चित सेलेब्रिटी कपल्स के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इस लिस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-OTT पर गर्दा उड़ाने आ रहे हैं Bobby Deol, Bandar इस दिन देगी दस्तक)
लीक हुई गेस्ट लिस्ट (pic credit-instagram)
कॉफी विद करण 9 में नजर आएंगे ये स्टार्स
करण जौहर का मशहूर सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ जल्द ही अपने नौवें सीजन के साथ वापसी करने वाला है। शो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच एक कथित गेस्ट लिस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यह कथित गेस्ट लिस्ट सबसे पहले एक Reddit यूजर द्वारा शेयर की गई थी। इसमें ‘सैयारा’ के सितारे अहान पांडे और अनीत पड्डा के नाम भी शामिल हैं। दोनों की जोड़ी को फिल्म के बाद काफी पसंद किया गया था। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो दोनों पहली बार ‘कॉफी विद करण’ के सोफे पर साथ नजर आ सकते हैं। लिस्ट में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के भी शो में साथ आने की चर्चा है। कथित लिस्ट में कृति सेनन और वरुण धवन, अनन्या पांडे और शनाया कपूर, साथ ही जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के नाम भी बताए गए हैं। दिलजीत दोसांझ और विक्की कौशल एक एपिसोड में साथ नजर आ सकते हैं। इसके अलावा आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर और अक्षय खन्ना के भी एक साथ आने की बात कही जा रही है।
इस लिस्ट में करीना कपूर खान, काजोल और जया बच्चन के नाम भी शामिल हैं। वहीं, अक्षय कुमार और अजय देवगन, कॉमेडियन समय रैना और फिल्ममेकर फराह खान के नाम भी सामने आए हैं। करण जौहर पहले ही ‘कॉफी विद करण’ के नौवें सीजन की पुष्टि कर चुके हैं। शो के 2026 में दिवाली के आसपास आने की उम्मीद है, लेकिन इसकी रिलीज डेट और गेस्ट लिस्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
