KWK 8: करण के शो पर आएंगी जीनत अमान और नीतू कपूर, खोलेंगी इंडस्ट्री के गहरे राज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 12, 2023, 01:16 PM IST

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो पर इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेसेस नीतू कपूर और जीनम अमान आने वाली हैं। इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेसेस को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आइए जानते हैं डिज्नी हॉट स्टार पर कब ये एपिसोड ऑन एयर होगा?

Koffee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो कॉफी विद करण 8 सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में आने वाले गेस्ट अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करते हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। शो पर दोनों करण के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। प्रोमो में आदित्य अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे के बारे में कुछ भी कहने से मना कर देते हैं। वहीं, अर्जुन कपूर खूब मस्ती की मूड में नजर आते हैं। शो पर 90 की डिवाज नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और जीनत आमन (Zeeenat Aman) भी नजर आने वाले हैं।

इस एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि जीनत और नीतू अपने समय के दिलचस्प किस्सों का खुलासा करेंगी। आज भी फैंस इनकी खूबसूरती और अदाकरी के दीवाने हैं। दोनों अपने समय की हिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं दोनों एक्ट्रेस कॉफी विद करण पर कब नजर आएंगी।

End of Feed