Koffee With Karan 8 Promo: करण जौहर को कभी अपना दुश्मन मानते थे Ajay Devgn, एक्टर ने शो पर किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 18, 2023, 11:59 AM IST

Koffee With Karan 8 Promo: करण जौहर के शो कॉफी विद करण का नया प्रोमो सामने आ गया है। प्रोमो में रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने बतौर गेस्ट एंट्री ली है। शो पर अजय और रोहित जमकर मस्ती करते हुए नजर आए।

Koffee With Karan 8 Promo: करण जौहर (Karan Johar) का पॉपुलर शो कॉफी विद करण 8 फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है। फैंस शो के गेस्ट के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार करण के शो पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgn) आने वाले हैं। तीनों मिलकर शो पर जमकर मस्ती धमाल मचाने वाले हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में रोहित ने बताया कि फिल्म की सक्सेस के बाद सलमान खान और अजय देवगन का क्या रिएक्शन होता है। इसके अलावा अजय ने रिवील किया कि इंडस्ट्री में उनका दुश्मन कौन था। ये एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।

End of Feed