Koffee With Karan 8: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और दमदार बयानों के चलते काफी पसंद किए जाते हैं। हाल ही में एक्टर अजय देवगन अपने करीबी दोस्त और मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के साथ कॉफी विद करण 8 में नजर आए हैं। अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ करण जौहर काफी इंट्रस्टिंग बातचीत करते नजर आए हैं। टेलीकास्ट होने के साथ ही कॉफी विद करण सीजन 8 का ये नया एपिसोड सुर्खियों में आ गया है। करण जौहर के शो पर अजय देवगन और रोहिट शेट्टी अपनी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक कई बडे़ खुलासे करते नजर आए हैं।
बीते कई सालों से नेपोटिज्म का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। इसकी वजह से कई स्टार किड्स को बुरा तरह ट्रोल भी किया जाता है। अब इसपर अजय देवगन का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
‘हमने यहां पहुंचने के लिए सालों मेहनत की है’
अजय देवगन ने नेपोटिज्म को लेकर बात करते हुए कहा, ‘लोगों को ये नजर नहीं आता है कि हमने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है, काफी ज्यादा मेहनत एक बार इंडस्ट्री में आने के बाद स्ट्रगल सभी के लिए बराबर होता है। सभी को उतनी ही मेहनत के साथ काम करना पड़ता है।’ अपनी चोट की ओर इशारा करते हुए अजय ने कहा, ‘ये स्ट्रगल सभी लोगों को नजर नहीं आता है।’ सोशल मीडिया पर अजय देवगन के इस बयान पर लोगों का रिएक्शन भी अब सामने आने लगा है।
