Kara OTT: बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म धमाल मचाएगी धनुष की फिल्म, इस महीने होगी रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 30, 2026, 04:00 PM IST

Kara OTT Release: धनुष (Dhanush) की फिल्म कारा बड़े पर्दे के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसका खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते है कि फिल्म कारा कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Kara OTT Release: साउथ के जाने-माने स्टार धनुष (Dhanush) की नई फिल्म कारा (Kara) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। धनुष की ये फिल्म आज यानी 30 अप्रैल को लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद धमाल मचा रखा हैष फिल्म कारा को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक चर्चा हो रही है। इन सब के बीच फिल्म कारा को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म कारा की ओटीटी रिलीज को लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म कारा किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब रिलीज होने वाली है। (ये भी पढ़ें: '1000 करोड़ कमाने वाली है...' खतरनाक लुक में नजर आए धनुष, रिलीज हुआ Kara का पोस्टर)

Kara OTT Release

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'कारा' (Image Source: Kara Movie)

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'कारा'

एक्टर धनुष की फिल्म कारा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म कारा से जुड़ा एक नया अपडेट है। फिल्म कारा किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है, इसकी खुलासा हो गया है। खबरों के अनुसार धनुष की फिल्म कारा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। अभी कोई फिल्म कारा की कोई अधिकारिक ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन धनुष की मूवी जून 2026 में दस्तक दे सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 के बाद 20 साल बड़े हीरो संग रोमांस करेंगी Sara Arjun, जानें नाम)

क्या है फिल्म की कहानी

एक्टर धनुष की फिल्म कारा अपनी स्टोरी को लेकर काफी खबरों में है। फिल्म की कहानी करासामी नाम के एक आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बीते हुए अतीत से जुड़ी बातों में फिर से फंस जाता है, जिनसे वह दूर रहना चाहता था। लेकिन एक ऐसा समय आता है, जिसमें रोजी-रोटी का संकट आ जाता है, इसके बाद फिल्म की कहानी एकदम बदल जाती है।

End of Feed