Dacoit on OTT: साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक अदिवी शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' (Dacoit) अप्रैल के महीने में रिलीज हुई। इस मूवी को दर्शकों की ओर से भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। शैनेल देव के निर्देशन में बनी इस मूवी को निर्माताओं ने कई भाषाओं में रिलीज किया था। यही वजह थी कि दर्शकों की बड़ी भीड़ देखने सिनेमाघरों में पहुंची थी। ऐसे में जो दर्शक इस मूवी को बड़े परदे पर देखने से चूक गए हैं। अब उनके लिए यह बड़ी खबर है। मेकर्स ने अब अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करने का फैसला लिया है। (इसे भी पढ़ें: 2026 अक्षय कुमार के लिए बना ऐतिसाहिक, दी 3rd 200 करोड़ी मूवी)
जानिए कब ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'डकैत'
ऑनलाइन रिपोर्ट्स की मानें तो अदिवी शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' (Dacoit) को 8 मई, 2026 को ओटीटी पर पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Netflix ने इस मूवी के लिए बड़ी डील क्रैक कर इसके डिजिटल राइट्स हासिल किए थे। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स इस मूवी को आने वाले दिनों में लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कराएंगे। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla worldwide box office: 'थामा'-'स्त्री' को पछाड़ 200 करोड़ी बनी अक्षय कुमार की फिल्म, देखें आंकड़े)

Dacoit
पैन-इंडिया मूवी है 'डकैत'
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' एक पैन-इंडिया फिल्म है, जो तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में ऑनलाइन स्ट्रीम होगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं दूसरी अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी भी फैन्स को इम्प्रेस करने में सफल रही थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस मूवी में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, इंदुकुरी सुनील वर्मा, ज़ैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला, वैभव तत्ववादी, झांसी और जरीना वहाब सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।
