वेब सीरीज

'वड़ा पाव गर्ल' Chandrika Dixit पति युगम संग हुईं रोमांटिक, वीडियो देख भड़के लोग बोले, 'शर्म बेच खाई...'

Chandrika Dixit Romantic Video With Husband: वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। इस वीडियो में चंद्रिका अपने पति युगम गेरा के साथ रोमांटिक होती दिखीं। वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

chandrika dixit with husband (Instagram- Photo credit)

Chandrika Dixit Romantic Video With Husband: दिल्ली की वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit ) का पति युगम गेरा के साथ ड्रामा खत्म हो गया है। पहले चंद्रिका और युगम गेरा (Yugam Gera) ने एक दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरिटल के आरोप लगाए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कई वीडियोज निकाली, लेकिन अब चंद्रिका की अपने पति संग सुलह हो गई है और अब दोनों का एक रोमांटिक वीडियो भी सामने आ गया है। इस वीडियो में चंद्रिका और युगम का रोमांस देख लोगों का खून खौल गया है। लोग कपल को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: 'घुटनों पे गोली मारे', Sunita Ahuja ने TV स्टार्स के सामने ने गोविंदा का उड़ाया मजाक, भांजे कृष्णा की बोलती बंद)

    चंद्रिका दीक्षित पर पति युगम ने लुटाया प्यार

    चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति युगम गेरा के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो चंद्रिका के बेडरूम से है और इस वीडियो में वड़ापाव गर्ल सज-धजकर एक कुर्सी पर बैठी हैं। इस मौके पर युगम गेरा चंद्रिका की मांग में सिंदूर लगाते हैं और फिर उसके माथे पर किस करते हैं। दोनों का प्यार यहां खत्म नहीं होता। येगम चंद्रिका के लिए एक गिफ्ट भी लेकर आते हैं, जो वह चंद्रिका को हाथ में देते हैं। गिफ्त देखकर वड़ापाव गर्ल काफी ज्यादा खुश हो जाती हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को हग करते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में चंद्रिका लिखती हैं, 'हम बस तेरे हैं।' इसके साथ ही दो हार्ट इमोजी भी लगे हैं। (ये भी पढ़ें: Anupamaa: अनुपमा को लात मार पछताईं ये 6 एक्ट्रेसेस, राजन शाही ने रातों रात चमकाई रुपाली गांगुली की किस्मत)

    चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा हुए ट्रोल

    चंद्रिका और युगम का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं और ट्रोलर्स ने अपनी भड़ास निकाली है। एक यूजर ने लिखा, 'कैसे कैसे लोग है इस दुनिया में... शर्म भी नहीं आती।' दूसरे यूजर ने कहा, 'वाह... इतना प्यार... मेरी आंख में खून के आंसू आ गए देखकर।' इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, 'कसौटी जिंदगी की' के बाद अब जाके ऐसी औरत देखी है, जिसका समझ नहीं आता कि असली पति कौन सा है।' कई लोगों ने कपल को सिंदूर का मजाक बनाने के लिए भी ट्रोल किया है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article