Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद थी। कंगना ने भी मूवी में अपनी पूरी जान डाल दी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी फ्लॉप हो गई। इस बीच अब सभी लोगों मूवी की ओटीटी रिलीज का इंतजार है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी। आइए जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-भारत में 6 नवंबर को नहीं रिलीज होगी Ranbir Kapoor की Ramayana)
'भारत भाग्य विधाता' ओटीटी पर कब होगी रिलीज (pic credit- Bharat Bhhagya Viddhaata poster)
'भारत भाग्य विधाता' ओटीटी पर कब होगी रिलीज
बॉलीवुड अदाकारा और सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म का नया ट्रेलर जारी करते हुए इसकी रिलीज की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 14 अगस्त, 2026 से ओटीटी पर देखी जा सकेगी। फिल्म में 26/11 हमलों की उस अनकही कहानी को दिखाया गया है, जिसमें अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और दूसरे कर्मचारियों ने बेहद मुश्किल हालात में लोगों की मदद की थी। फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने कहा कि कुछ कहानियां इसलिए सामने आती हैं क्योंकि उन्हें बताया जाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि एक अभिनेत्री और निर्माता के तौर पर उनके लिए यह फिल्म बनाना बेहद महत्वपूर्ण था। वह उन स्वास्थ्यकर्मियों की कहानी लोगों तक पहुंचाना चाहती थीं, जिन्होंने 26/11 के हमलों के दौरान बिना किसी डर के अपनी जिम्मेदारी निभाई। कंगना ने आगे कहा कि इन लोगों ने किसी सम्मान या पहचान के लिए नहीं, बल्कि अपने कर्तव्य और इंसानियत के लिए काम किया। उनके मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के आसपास फिल्म की रिलीज इसे और खास बनाती है, क्योंकि यह याद दिलाती है कि देश की सेवा सिर्फ सीमा पर खड़े जवान ही नहीं करते, बल्कि आम लोग भी मुश्किल समय में असाधारण हिम्मत दिखाते हैं।
बताते चलें कि मनोज तपाड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक और स्मिता तांबे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ट्रेड वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 7.04 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में करीब 8.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
