Panchayat 4: खत्म हुआ अमेजन प्राइम की कॉमेडी ड्रामा सीरीज का इंतजार! इस दिन ओटीटी पर मचाएगी धमाल

Panchayat 4: जितेंद्र कुमार और नीना गुप्ता की पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज पंचायत 3 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। सीरीज के हर कैरेक्टर की अपनी फैन फॉलोइंग है। फैंस इसके चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंचायत 4 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Panchayat 4: पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज 'पंचायत' (Panchayat) को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस साल की शरुआत में वेब सीरीज का तीसरा पार्ट अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुआ था। सीरीज की कहानी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता समेत तमाम सितारे मुख्य भूमिका में हैं। हर कैरेक्टर की अपनी फैन फॉलोइंग है। विनोद से लेकर बनराकस तक के वन लाइनर्स और डायलॉग्स ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया। तीसरे पार्ट के बाद फैंस इसके चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- रुपाली गांगुली की झोली में गिरे सारे अवॉर्ड्स को देख जल-भुन गई Bhavika Sharma,यहां जानिए सच्चाई

panchayat

Panchayat (credit Pic:Instagram)

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पंचायत का चौथा सीजन अक्टूबर महीने में रिलीज होगा। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के अनुसार, पंचायत का चौथा सीजन 25 अक्टूबर को स्ट्रीम होगा। सीरीज में जितेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी), रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, सानविका, सुनीता राजवर समेत तमाम कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

End of Feed