Dhurandhar 2 OTT Right Deal: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब इन सब के बीच फिल्म धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपेडट सामने आया है। फिल्म धुरंधर की ओटीटी राइट्स की डील सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर 2 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
Image Source: Dhurandhar 2 Movie
इतने में हुई 'धुरंधर 2' की OTT डील
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज से जुड़ी हुई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'नेटफ्लिक्स फिल्म धुरंधर के रिलीज से पहले ही दोनों पार्ट्स को मिलाकर 175 करोड़ रुपये में खरीदना चाहता था। लेकिन अपनी फिल्म पर भरोसे के साथ जियो स्टूडियोज ने इंतजार किया और पहले पार्ट के रिलीज के बाद धुरंधर 2 के लिए अकेले ही 150 करोड़ रुपये का भारी-भरकम डील फाइनल कर लिया। यह नेटफ्लिक्स द्वारा पहले पार्ट के लिए दी गई रकम से लगभग दोगुना है।' फिल्म धुरंधर पार्ट वन के डिजिटल राइट्स 85 करोड़ रुपये में बिके थे, जबकि दूसरे पार्ट ने 150 करोड़ रुपये की कमाई की।
ओटीटी पर कब रिलीज होगी फिल्म
आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर 2 अगले महीने यानी 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी लीड रोल में हैं। फिल्म धुरंधर 2 बड़े पर्दे के बाद मई 2026 में जियो हॉटस्टार पर धमाल मचाने वाली है।
