Jewel Thief The Heist Begins: सैफ अली खान-जयदीप अहलावत की फिल्म को मिली रिलीज डेट, जानें कब होगी Netflix पर रिलीज?

Jewel Thief The Heist Begins release date: नेटफ्लिक्स (Netflix) की ओरिजनल मूवी ज्वैल थीफ द हाइस्ट बिगिन्स का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। ताजा खबरों की मानें तो सैफ और जयदीप की नई फिल्म 27 मार्च के दिन रिलीज होगी।

Jewel Thief The Heist Begins release date: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की यादगार फिल्मों की बात की जाए तो रेस सीरीज का नाम सबसे पहले जहन में आता है, जिसमें सैफ मियां ने स्टाइलिश चोर का किरदार प्ले किया था। दर्शक सोशल मीडिया पर अक्सर डिमांड करते रहते हैं कि मेकर्स सैफ को इसी तरह के रोल में कास्ट करें। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फैंस की बात सुनी और सैफ अली खान को ज्वैल थीफ द हाइस्ट बिगेन्स के लिए साइन किया। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ जयदीप अहलावत दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले ही दर्शकों के सामने आया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। टीजर के बाद से ही लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म हो वाला है।

Jewel Thief The Heist Begins

अगर पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की नई थ्रिलर मूवी ज्वैल थीफ द हाइस्ट बिगेन्स के लिए रिलीज डेट मिल गई है। नेटफ्लिक्स की ये ओरिजनल मूवी 27 मार्च के दिन ओटीटी पर रिलीज होगी। जी हां, इस महीने के अंत में अब दर्शक सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की टक्कर को एन्जॉय कर पाएंगे और सैफ मियां को पुराने अवतार में देख पाएंगे।

End of Feed