Jewel Thief: बॉलीवुड एक्टर्स सैफ अली खान और जयदीप अहलावत अपनी दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों में बसे हुए हैं। ऐसे में दोनों ही ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी एक्टिंग से जलवा बिखेर चुके हैं। अभी हाल ही में दोनों से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ज्वेल थीफ में डॉन को साथ देखा जा सकता है। फिल्म कब और कहां रिलीज की जाएगी साथ ही से डायरेक्ट कौन कर रहा है जानिए पूरी डिटेल्स टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
हाल ही में फिल्म फाइटर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म अनाउंस कर दी है। सिर्फ ये ही नहीं फिल्म का टाइटल ज्वेल थीफ रखा है, जिसमें जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को कास्ट किया जा रहा है। वॉर, पठान और फाइटर को बेशुमार प्यार मिलने के बाद अब सिद्धार्थ आनंद अपनी डॉयरेक्शन को ओटीटी प्लेटफार्म पर आजमाएंगे। थ्रिलर फिल्म में एक्टर को रेस्क्यू अभियान के लिए समय के खिलाफ दौड़ते हुए दिखाया जाएगा। जयदीप अहलावत कथित तौर पर फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें फिल्म का नाम नाम देव आनंद की साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म ज्वेल थीफ से लिया गया है। डाइरेक्टर का कहना है की सिर्फ फिल्म का टाइटल लिया गया है, बाकि कोई भी कहानी कॉपी नहीं किया गया है। साथ ही फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा की बड़े परदे के बाद ऑनलाइन भी सिद्धार्थ अपना जलवा दिख पाएंगे या नहीं।
