Nadaaniyan: इब्राहिम अली खान ने खुशी कपूर संग दी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस, Netflix का हाथ थामकर करेंगे डेब्यू

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) जल्द ही नेटफ्लिक्स की नादानियां से एक्टिंग डेब्यू करते दिखाई देंगे। इब्राहिम-खुशी की नादानियां का ऐलान नेटफ्लिक्स (Netflix) द्वारा कर दिया गया है। एक इवेंट पर इब्राहिम और खुशी (Khushi Kapoor) ने जबरदस्त एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस के साथ नादानियां का अनाउंसमेंट किया है। फैंस को इब्राहिम-खुशी की डांस परफॉर्मेंस काफी पसंद आ रही है।

बॉलीवुड निर्माता करण जौहर ने कुछ दिनों पहले ही इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया था, जिसमें बताया गया था कि ये दोनों स्टारकिड्स नेटफ्लिक्स नादानियां में दिखाई देंगे। नेटफ्लिक्स ने 3 फरवरी के दिन अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के ऐलान के लिए एक खास इवेंट रखा था, जिसमें इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर ने एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट नादानियां को अनाउंसमेंट किया है। इब्राहिम-खुशी की डांस परफॉर्मेंस से साफ हो गया है कि ये दोनों एक फ्रेश लव स्टोरी लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जो यूथ के साथ आसानी से कनेक्ट करेगी। आप इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर का डांस परफॉर्मेंस नीचे देख सकते हैं:

Nadaaniyan

इब्राहिम अली खान को देखकर लोगों को याद आई सैफ अली खान की जवानी

इब्राहिम अली खान का डांस वीडियो इंटरनेट पर हर ओर वायरल हो रहा है। मेकर्स ने नादानियां का गाना इश्क में भी रिलीज कर दिया है। इन दोनों वीडियोज को देखने के बाद फैंस बोल रहे हैं कि इब्राहिम अली खान को देखकर सैफ की जवानी ताजा हो गई है। सैफ ने 2000 की शुरुआत में कई सारी रॉमकॉम की थीं, जिनमें वो काफी क्यूट नजर आए थे। लोगों को इब्राहिम अली खान की क्यूटनेस सैफ की ही याद दिला रही है।

End of Feed