Housefull 5 OTT Release: कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म, जानिए यहां

Housefull 5 OTT release: तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) को 6 जून के दिन दुनिया भर में रिलीज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस मूवी की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट भी सामने आ गई है।

Housefull 5 OTT release: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' का 5वां पार्ट 6 जून को बड़े परदे पर मेकर्स ने रिलीज किया था। मेकर्स को 'हाउसफुल 5' को बनाने में लगभग 6 साल लग गए थे। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को ओर से 'हाउसफुल 5' को अच्छे रिव्यू भी मिले थे। 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महिना पूरा हो गया है और मेकर्स ने अब इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का निर्णय ले लिया है। आइए जानते हैं मेकर्स कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अक्षय कुमार स्टारर को ऑनलाइन रिलीज करेंगे।

Housefull 5 Poster

Instagram/Akshaykumar

जानिए कब और कहां रिलीज होगी 'हाउसफुल 5'

रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' को मेकर्स अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म को जुलाई के अंत में या फिर अगस्त की शुरुआत में प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया जाएगा। यह उन लोगों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा, जो 'हाउसफुल 5' को सिनेमाघरों में जानकार नहीं देख पाए। अब वो इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को घर बैठकर फैमिली के साथ देखने का लुत्फ उठा पाएंगे।

End of Feed