Hi Nanna to release on Netflix: कोरोना वायरस महामारी के बाद से ओटीटी प्लैटफॉर्म्स महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। कई फिल्म निर्माता ओटीटी पर डायरेक्ट अपनी फिल्में रिलीज कर रहे हैं तो कई निर्माता अपनी हिट फिल्मों की रीच बढ़ाने के लिए सही ओटीटी प्लैटफॉर्म का चुनाव करने में माथापच्ची कर रहे हैं। साउथ कलाकार नानी (Nani) की हालिया रिलीज मूवी हाय नन्ना (Hi Nanna) की बात की जाए तो लम्बे समय तक सोच-विचार करने के बाद इसके मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है। नानी और मृणाल ठाकुर की हिट फिल्म हाय नन्ना जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
Hi Nanna OTT Release
कई भाषाओं में रिलीज होगी नानी और मृणाल ठाकुर की Hi Nanna:
अभिनेता नानी और मृणाल ठाकुर की हाय नन्ना को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में सम्मानजनक आंकड़े दर्ज कराए हैं, जिन्हें देखने के बाद माना जा रहा है कि ये ओटीटी पर धमाल मचा देगी। फिल्म हाय नन्ना के मेकर्स ने ओटीटी रिलीज के लिए नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म हाय नन्ना को मेकर्स कई सारी भाषाणों में नेटफ्लिक्स पर रिलीज करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देख पाएं। फिल्म हाय नन्ना एक फैमिली ड्रामा है, जो साउथ दर्शकों को पसंद आई है। वाइड ओटीटी रिलीज दिलाकर हाय नन्ना के मेकर्स इसे हिन्दी दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय बनाना चाहते हैं।
Hi Nanna ने पहले वीकेंड में की 12 करोड़ की कमाई
साउथ स्टार नानी की हालिया रिलीज मूवी हाय नन्ना ने पहले वीकेंड में वर्ल्ड वाइड 12 करोड़ की कमाई की है। ये एक फैमिली ड्रामा है, जिस कारण इसे सीमित दर्शक मिल रहे हैं। उसके बावजूद भी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वैसे आप हाय नन्ना को ओटीटी पर देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
