Heeramandi Solo Posters Release: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। उनकी फिल्म की कहानी तो दमदार होती ही है, साथ ही मूवी का सेट और इसके किरदार भी एक नंबर होते हैं। जल्द ही संजय लीला भंसाली 'हीरामंडी' (Heeramandi) के साथ ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने वाले हैं। उनकी ये वेबसीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। खास बात तो यह है कि इस वेबसीरीज से जुड़ी सभी हसीनाओं के सोलो पोस्टर भी जारी हो गए हैं, जिन्हें देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Deepika-Ranveer के घर नए मेहमान के आने से सातवें आसमान पर है इन सितारों की खुशी झोली भर-भरकर दे रहे हैं बधाई
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'हीरामंडी' (Heeramandi) से सबसे पहले मनीषा कोइराला का पोस्टर जारी हुआ, जो वेबसीरीज में मल्लिकाजान का किरदार अदा करती दिखाई देंगी। उनका लुक देख लोगों ने तारीफों के पुल बांध दिये। इसके बाद अदिति राव हैदरी का लुक सामने आया जो वेबसीरीज में 'बिब्बोजान' की भूमिका अदा करेंगी। उनके बाद शर्मिन सेगल का लुक सामने आया हो इस प्रोजेक्ट में आलमजेब बनेंगी। उनकी खूबसूरती भी देखने लायक रही। शर्मिन के बाद 'हीरामंडी' से संजीदा शेख का लुक सामने आया जो इसमें 'वहीदा' के तौर पर दिखाई देंगी। पोस्टर में उनके चेहरे पर बड़ा सा निशान नजर आया। लेकिन उन्हें देख फैंस को 'बाजीराव मस्तानी' की 'मस्तानी' यानी दीपिका पादुकोण याद आ गईं।
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'हीरामंडी' (Heeramandi) के सोलो पोस्टर्स यहीं खत्म नहीं हुए। संजीदा के बाद ऋचा चड्डा का लुक सामने आया है, जो इसमें लज्जो की भूमिका अदा करेंगी। वहीं आखिरी पोस्टर सोनाक्षी सिन्हा का था, जो वेबसीरीज में फरीदान के तौर पर नजर आएंगी। बता दें कि संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
