Heeramandi में नवाब बन महफिल लूटने के लिए तैयार हैं फरदीन खान सहित ये सितारे, फर्स्ट लुक देख दर्शक हुए बेताब

Fardeen Khan To Shekhar Suman These Stars First Look From Heeramandi Reveals: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। पहले जहां एक्ट्रेसेस के लुक्स ने तबाही मचाई थी तो वहीं अब 'हीरामंडी' से एक्टर्स के लुक जारी हुए हैं, जिन्होंने एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।

Fardeen Khan To Shekhar Suman These Stars First Look From Heeramandi Reveals: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों 'हीरामंडी' की तैयारी में लगे हुए हैं। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'हीरामंडी' (Heeramandi) को नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए फैंस की बेताबी भी बढ़ती जा रही है। सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा और शर्मिन सेगल जैसी कई हसीनाएं इस सीरीज से लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। 'हीरामंडी' में फरदीन खान, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और ताहा शाह भी अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। खास बात तो यह है कि सबके फर्स्ट लुक भी जारी हो गए हैं।

End of Feed